Hi friends. जानिए सचिन तेंदुलकर को क्यों मिला लॉरियस स्पोर्टिंग मोमेंट अवॉर्ड विश्व के महानतम खिलाड़ियों में गिने जाने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को 18 फरवरी 2020 को लॉरियस स्पोर्टिंग मोमेंट अवॉर्ड (2000-2020) दिया गया है. जर्मनी की राजधानी बर्लिन में आयोजित लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड कार्यक्रम में सचिन तेंदुलकर के नाम का घोषणा किया गया था. यह सम्मान सचिन तेंदुलकर को प्रशंसकों के वोटों के आधार पर मिला है. खेल प्रेमियों को साल 2000 से साल 2020 तक खेल की दुनिया के ऐसे 'श्रेष्ठ पल' को चुनना था जब खेल के वजह से लोग 'बेहद असाधारण रूप से' एकजुट हुए हों. इस पुरस्कार के लिए सचिन तेंदुलकर समेत विश्वभर से 20 दावेदार नामित हुए थे. उन सभी को पछाड़ते हुए सचिन तेंदुलकर ने यह अवॉर्ड अपने नाम कर लिया. बर्लिन में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव वॉ ने सचिन तेंदुलकर को लॉरियस स्पोर्टिंग मोमेंट अवॉर्ड 2000-2020 के विजेता बनने की घोषणा की. लॉरियस बेस्ट स्पोर्ट मोमेंट अवॉर्ड प्रशसंकों ने साल 2011 में भारत के क्रिकेट चैंपियन बनने के बाद के उन लम्हों को सबसे ज्यादा व...
Hiii friends in this blog you can get all types of information on grammar, Computer education,and many more.