Skip to main content

जानिए सचिन तेंदुलकर को क्यों मिला लॉरियस स्पोर्टिंग मोमेंट अवॉर्ड

Hi friends. जानिए सचिन तेंदुलकर को क्यों मिला लॉरियस स्पोर्टिंग मोमेंट अवॉर्ड विश्व के महानतम खिलाड़ियों में गिने जाने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को 18 फरवरी 2020 को लॉरियस स्पोर्टिंग मोमेंट अवॉर्ड (2000-2020) दिया गया है. जर्मनी की राजधानी बर्लिन में आयोजित लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड कार्यक्रम में सचिन तेंदुलकर के नाम का घोषणा किया गया था. यह सम्मान सचिन तेंदुलकर को प्रशंसकों के वोटों के आधार पर मिला है. खेल प्रेमियों को साल 2000 से साल 2020 तक खेल की दुनिया के ऐसे 'श्रेष्ठ पल' को चुनना था जब खेल के वजह से लोग 'बेहद असाधारण रूप से' एकजुट हुए हों. इस पुरस्कार के लिए सचिन तेंदुलकर समेत विश्वभर से 20 दावेदार नामित हुए थे. उन सभी को पछाड़ते हुए सचिन तेंदुलकर ने यह अवॉर्ड अपने नाम कर लिया. बर्लिन में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव वॉ ने सचिन तेंदुलकर को लॉरियस स्पोर्टिंग मोमेंट अवॉर्ड 2000-2020 के विजेता बनने की घोषणा की. लॉरियस बेस्ट स्पोर्ट मोमेंट अवॉर्ड  प्रशसंकों ने साल 2011 में भारत के क्रिकेट चैंपियन बनने के बाद के उन लम्हों को सबसे ज्यादा वोट दिए, जब जीत का जश्न मनाते हुए भारतीय खिलाड़ियों ने सचिन तेंदुलकर को कंधों पर उठा लिया था. इसी ऐतिहासिक क्षण को पिछले बीस वर्षों में 'लॉरियस बेस्ट स्पोर्ट मोमेंट' माना गया. इसी की कारण से सचिन तेंदुलकर को ये अवॉर्ड मिला है जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है. साल 2011 का विश्व कप सचिन तेंदुलकर का छठा और अंतिम विश्व कप था. फ़ाइनल मैच के आख़िरी पलों में भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के तेज़ गेंदबाज़ नुवान कुलशेखरा की गेंद पर छक्का लगाकर जीत हासिल की थी. इसके बाद जोश में आए भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों ने दौड़ लगा दी और सचिन तेंदुलकर को कंधों पर उठाकर पूरे मैदान का चक्कर लगाया. ये दृश्य क्रिकेट प्रशंसकों के दिमाग में हमेशा-हमेशा के लिए दर्ज हो गए. लॉरियस अवॉर्ड क्या है? लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड का आयोजन प्रत्येक साल होता है. यह आयोजन खेल की दुनिया के खिलाड़ियों और टीमों को उनकी साल भर की उपलब्धियों हेतु सम्मानित किया जाता है. इन पुरस्कारों की शुरुआत साल 1999 से हुई थी. यह अवॉर्ड पहली बार 25 मई 2000 को दिए गए थे. इसमें 13 अलग-अलग कैटेगरी में अवॉर्ड दिए जाते हैं. लॉरेस अकादमी के सदस्य आस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट कप्तान स्टीव वा ने सचिन तेंदुलकर के नामांकन को क्रिकेट हेतु शानदार लम्हा करार दिया है. अन्य पुरस्कार इस साल फ़ॉर्मूला वन ड्राइवर लुइस हैमिल्टन तथा फ़ुटबॉलर लियोनेल मेसी को संयुक्त रूप से वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ़ द इयर अवॉर्ड दिया गया है. जापान में रग्बी विश्व कप जीतने वाली साउथ अफ्रीका की पुरूष रग्बी टीम (स्प्रिंगबोक्स) को टीम ऑफ द ईयर चुना गया.

Comments

Popular posts from this blog

कोरोना वायरस कैसे फैलता है। कोरोना वायरस के लक्षण/ कोरोना वायरस से साधारण बचाव। (COVID -19) Corona virus

Hi friends. कोरोना वायरस कैसे फैलता है। कोरोना वायरस के लक्षण/ कोरोना वायरस से साधारण बचाव। दोस्तो इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि कोरोनावायरस Corona Virus   कैसे फैलता है,कोरॉना वायरस के लक्षण क्या - क्या है,कोरोणा वायरस के साधारण बचाव क्या है।                           आइए हम आपको बताते है कि कोरोण वायरस कैसे फैलता है। इंसानों के जानवर के संपर्क में आने पर,  खासने पर, छींकने पर, हाथ मिलाने से।      ➡️➡️➡️➡️    Share⬅️⬅️⬅️⬅️ कोरोना वायरस के लक्षण।        दोस्तो हम आपको को कोराना वायरस के कुछ लक्षण बताते है।            कोरोना वायरस के लक्षण 1- नाक बहना  2- कफ और खांसी 3- गले में दर्द 4- सिरदर्द 5- कई दिनों तक रहने वाला बुखार 6- निमोनिया ✡️     लेकिन दोस्तो हम आपको बता दे अगर आपको ये लक्षण है तो इसका ये नहीं मतलब की आपको Corona virus hi hai. ✡️ ...

सामान्य ज्ञान।

Hi friends. प्रश्न=01.प्राचीन भारतीय साहित्य में किस भू-भाग को यवद्वीप कहा जाता है. (अ) श्रीलंका (ब) सुमात्रा (स) कम्बोडिया (द) जावा 👉(द) प्रश्न=02. नालंदा विश्वविद्यालय में रत्न सागर क्या था (अ) पुस्तकालय (ब) छात्रावास (स) महल (द) कोष 👉(अ) प्रश्न=03.मौर्य काल में शिक्षा का सर्वाधिक प्रसिद्ध केंद्र था (अ) वैशाली (ब) तक्षशिला (स) नालंदा (द) उज्जैन 👉(ब) प्रश्न=04. रीफार्म इन्कवाइरी कमेटी को किस वर्ष में नियुक्त किया गया (अ) 1924 (ब) 1929 (स) 1934 (द) 1939 👉(अ) प्रश्न=05.निम्न में से किसे भारतीय शिक्षा का मैग्नाकार्टा कहा जाता है (अ) मैकाले की शिक्षा नीति (ब) वर्धा योजना (स) वुड डिस्पैच (द) हंटर कमीशन 👉(स) प्रश्न=06.प्राचीन शिक्षा व्यवस्था में जो शिक्षक घूम-घूम कर शिक्षा प्रदान करते थे उन्हें क्या कहते थे (अ) आचार्य (ब) गुरु (स) चरक (द) ऋत्विक 👉(स) प्रश्न=07. महायान बौद्ध धर्म का ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय किसे कहा गया (अ) नालन्दा (ब) तक्षशिला (स) वल्लभी (द) विक्रमशिला 👉(अ) प्रश्न=08. तक्षशिला विश्वविद्यालय को कब यूनेस्को द्वारा विश्...

तीन नियम जो बदल दे अपकी दुनिया।

< हैलो दोस्तो मैं आपको ऐसा तीन नियम बताऊंगा अगर आप पालन करते है तो आपको जीवन में हमेशा सफलता पाएंगे। 1.     जीवन में जब दुख आता है तब हर इंसान के जीवन में निराशा भी आती है। फिर लगने लगता है कि आगे पीछे केबल दुख ही है। कुछ ठीक होगा ही नहीं। पर मै आपसे पूछता हु की क्या जीवन बकाई इतनी आसानी से पकड़ में आ सकती है? कहा जाता है कि जीवन किताब की तरह है। कुछ पन्ने दुख के होते है तो कुछ खुशी के। कुछ रोमांचित कर देते है।पर आगे क्या है,जब हम पन्ना  को पलते  है तब हमें पता चलता है।।   इसलिए मै आपसे कहना चाहता हूं की अगर जीवन म कभी दुख आये तो ये समझ लीजिए कि ये पेज दुख का है आऊर आगे वाले पेज प ध्यान दीजिए सुख के भी आ जाएंगे। 2.  एक बात हमेशा याद रखिए सब आपसे खुश रहे,आइसा  हो ही नही सकता। भले ही आपसे कोई मतलब ना हो,पर लोग अच्छी--- बुरी राय बनाते रहते है। ऐसे में लगातार दूसरों की नजर में चढ़ने के बजाय अपनी नजर में उठने की कोशिश करनी चाहिए। एक महान लेखक कहते है “ कुछ लोगो को ख़ुश करना मुश्किल होता है। ऐसे लोगो पर अपना समय और ऊर्जा खर्च...