Hi friends . Supreme Court का ऐतिहासिक फैसला, सेना में महिलाओं के लिए होगा स्थायी कमीशन सुप्रीम कोर्ट ने 17 फरवरी 2020 को भारतीय सेना में महिलाओं के स्थायी कमीशन पर एक बड़ा और अहम फैसला दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने सेना में महिलाओं के स्थायी कमीशन पर सहमति दे दी है साथ ही कमांड पोस्ट हेतु भी महिलाओं को योग्य बताया है. सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं के स्थायी आयोग के केंद्र सरकार के विरोध को खारिज कर दिया. इस फैसले के बाद सेना में महिलाओं को पुरुष अफसरों से बराबरी का अधिकार मिल गया है. अभी तक सेना में 14 साल तक शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) में सेवा दे चुके पुरुष सैनिकों को ही स्थाई कमीशन का विकल्प मिल रहा था, लेकिन महिलाओं को यह अधिकार नहीं था. यह फैसला जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच ने सुनाया. सुप्रीम कोर्ट का आदेश • न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड और जस्टिस अजय रस्तोगी की पीठ ने कहा कि सेना में महिला अधिकारियों की नियुक्ति एक विकासवादी प्रक्रिया है. • सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि केंद्र सरकार को महिलाओं के बारे में मानसिकता बदलनी होगी तथा सेना में समानता लानी होगी. • सुप्रीम को...
Hiii friends in this blog you can get all types of information on grammar, Computer education,and many more.